फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burnt Effigy of RSS

आरएसएस का फूंका पुतला

Thu, 11 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़ Updated Thu, 11 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Burnt Effigy of RSS
आगरा में आरएसएस और बजरंग दल द्वारा मुसलमानों का धर्म
विज्ञापन
परिवर्तन कराने के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आरएसएस का पुतला फूंका। साथ ही इन संगठनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

  पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष नुरुलहुदा ने कहा कि आरएसएस और बजरंग दल के नेताओं के विरुद्ध अविलंब कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिकता और धार्मिक भावनाओं को भड़का कर राजनैतिक लाभ लेने के लिए इस घिनौने खेल को आरएसएस द्वारा अंजाम दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का नया फार्मूला निकाला है। जिसे राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल कामयाब नहीं होने देगी।

पुतला दहन के दौरान आरिफ, अफजल, नोमान, दिलसाद, शहबाज, प्रमोद, जीशान, रुमान, पंकज वर्मा, महेश तिवारी, कलराज सिंह, सलीम, रिजवान, अफरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed