फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burns of two house

दो परिवारों के जले आशियाने

Sat, 03 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Burns of two house
आजमगढ़। गर्मी के मौसम की शुरूआत के साथ ही अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई है। कप्तानगंज व तरवां थाना क्षेत्रों में दो परिवारों के जहां आशियाने ही जल गए तो वहीं जहानागंज क्षेत्र में बिजली के तारों के बीच हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी से पांच बीघा गेहूं की फसल ही खाक हो गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कादीपुरतिवारी गांव में शुक्रवार की रात गांव निवासी शिवनरायन, जयनरायन व जगदीश के कच्चे आवासीय मकान में आग लग गई। घटना के समय पूरा परिवार उसी में सो रहा था। जलने की दुर्गंध पर जब परिजनों की आंख खुली तो घर में आग लगा देख उनके होश उड़ गए। परिवार में कुल 15 सदस्य थे और सभी किसी तरह तन पर पहने कपड़ों में ही बाहर निकल कर अपनी जान बचाया। इसके बाद आग पर काबू पाने की कवायद शुरू हुई। ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सबकुछ जल कर खाक हो चुका था।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार अगलगी में लगभग चार लाख का सामान जल कर खाक हो गया। वहीं तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी अंशु पासवान, हंसराज व अंबिका के मकान में भी शनिवार की रात आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पांच कुंतल चावल, पांच कुंतल गेहूं, रजाई गद्दा समेत गृहस्थी का अन्य सामान भी जल कर खाक हो गया। आग बुझाने के के दौरान अंबिका के हाथ भी जल गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार अगलगी में 10 लाख का नुकसान हुआ है। जहानागंज संवाददाता के वजहां गांव में बिजली के तारों के बीच हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं के खड़ी फसल में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में गांव निवासी सत्येंद्र, शिवकुमार, गुड्डू, प्रदीप, दीनदयाल का लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed