{"_id":"6085b7928ebc3e2468655a68","slug":"burning-family-cattle-also-scorched-in-fire-incidents-azamgarh-news-vns586754758","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी की घटनाओं में जली गृहस्थी, मवेशी भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी की घटनाओं में जली गृहस्थी, मवेशी भी झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाएं न हो यह हो ही नहीं सकता है। प्रतिदिन कहीं न कहीं अगलगी की घटनाएं हो रही है। जिसमें लोगों की गृहस्थी जल कर स्वाहा हो रही है। वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है तो पशुपालकों के मवेशी भी जल रहे है। रविवार को अतरौलिया, बिंद्रा बाजार, मार्टीनगंज में हुई अगलगी की घटनाओं में कई परिवारों का काफी नुकसान हुआ है।
अतरौलिया संवाददाता के अनुसार देहुला सल्तनत गांव में रविवार की सुबह रामनरायण वर्मा की मड़ई में अचानक आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। वहीं मड़ई में बंधी भैस, गाय व बछड़ा भी जल गया। किसी तरह लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार विसहम मिर्जापुर के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक किलोमीटर की परिधि को आगोश में ले लिया। गेहूं की कटाई के बाद खेतों में छोड़ गई पराली, शहाबुद्दीन की बाग के तमाम पेड़ और मंतोष याद के गन्ने की फसल नष्ट हो गई। आग बुझाने वालों में आकाश, रंजीत, चंदन, धवन, बंगद, अंगद, सौरभ, शिवकुमार, अविनाश, आकाश, सरवन, रामवृक्ष, शहाबुद्दीन आदि शामिल थे। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार सुरहन गांव में शनिवार की रात लगभग 50 बीघा गेहूं के खेतों में छोड़े गए डंठल में आग लग गई। इससे पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो जाएगा। बनगांव, वेलवाना, जगदीशपुर में भी खेतों में छोड़ी गई पराली में आग लग गई। अब खेत मालिकों को चिता इस बात की है कि कहीं कार्रवाई हम लोगों के ऊपर न हो जाए।