फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burned lamp, illuminated city, innumerable stars descended on earth as lamps

जले दीप तो जगमगाया शहर, दीयों के रूप में धरती पर उतरे असंख्य सितारे

Sat, 14 Nov 2020 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Burned lamp, illuminated city, innumerable stars descended on earth as lamps
आजमगढ़। प्रकाश उत्सव का पर्व दीपावली शनिवार को जिले में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही जहां पूरा शहर खुशियों और उल्लास में दिखा, वहीं दीपों के जलने से पूरा शहर रोशनी से नहा उठा। रंग बिरंगी झालरें अलग छटा बिखेर रही थी। दीप जलने के बाद जो आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक पटाखों के शोर से शहर गूंजता रहा। घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर देर रात तक लक्ष्मी-गणेश का पूजन-अर्चन होता रहा। बाजार में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा स्थापित पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन

प्रकाश के पर्व दीपावली पर सुबह से ही घर-घर में तैयारी शुरू कर दी गई थी। लोगों ने पूजन के लिए जमकर मूर्तियों की खरीददारी की। परंपरा का निर्वाह करने के लिए मिट्टी के दीप भी खरीदे गए। मकानों को जगमगाने के लिए झालरों की जमकर खरीददारी की। नगर के डीएवी कालेज परिसर में आतिशबाजी के लिए पटाखे खरीदने के लिए होड़ मची रही। सूर्यास्त होते ही हर घर में लक्ष्मी, गणेश की पूजन का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने सर्व प्रथम देव स्थानों पर श्रद्घा के दीप जलाए। इसके बाद घरों में जगह-जगह खुशियों के दीप जलाए।
विज्ञापन

लोगों ने मकानों को विद्युत झालर, मोमबत्ती और दीपों से जगमगा रखा था। गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी धूमधाम से दिवाली मनाई गई। पूरा शहर रोशनी से जगमगाता रहा। व्यापारियों ने लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर दुकानों पर दीप जलाए। दुकानों को फूल-माला से सजाया गया था। पूजन अर्चन कर लोगों में मिठाइयां बांटी गई। सुबह से ही छिट पुट हो रही आतिशबाजी शाम होते ही जोर पकड़ ली थी। प्रशासन की ओर से पटाखे फोड़ने के लिए रात आठ बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था लेकिन लोग मानने तो तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में पूजन के बाद जब दीप जल गए तो लोगों बच्चों के साथ आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। देर रात तक फुलझड़ी, चटाई बम, राकेट छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा। इधर बाजार में पूजा पंडाल भी दूधिया रोशनी से नहा उठे थे। लक्ष्मी, गणेश के दर्शन को हर कोई घरों से निकल पड़ा था। शहर से लेकर गांव तक श्रद्घालुओं द्वारा विघ्नहर्ता गणेश और मां लक्ष्मी के मूर्तियों की स्थापना की गई थी। जिनके दर्शन पूजन को लोग उमड़े हुए थे।

दीपावली पर पटाखा जलाते बच्चे।

दीपावली पर पटाखा जलाते बच्चे।- फोटो : AZAMGARH

दीपावली पर पटाखा जलाते बच्चे।

दीपावली पर पटाखा जलाते बच्चे।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed