फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullion traders hoop BJP office in Azamgarh

सराफा कारोबारियों ने घेरा भाजपा दफ्तर

Wed, 30 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 30 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders hoop BJP office in Azamgarh
सराफा कारोबारियों ने घेरा भाजपा दफ्तर
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने बुधवार को रोडवेज क्षेत्र स्थित भाजपा दफ्तर का घेराव किया। केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर नाराजगी जताई। एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग का पत्रक जिलाध्यक्ष सहजानंद राय को सौंपा। उनकी मांग को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की अपील की। बुधवार को सराफा कारोबारियों के आंदोलन का तीसवां दिन था।
विज्ञापन


घेराव के बाद सराफा मंडी में कारोबारियों ने सभा की। वक्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से दिल्ली विधानसभा में एक्साइज ड्यूटी का विरोध करने पर आभार व्यक्त किया। संदीप सेठ ने कहा कि बंगाली कारीगरों ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि बंगाल चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे, बल्कि उसका पूर्ण रूप से सफाया करके दिखा देंगे।
विज्ञापन


हम कारीगरों पर जो गैरकानूनी कानून थोपा जा रहा है, उसका खामियाजा बंगाल चुनाव में भुगतना होगा। महामंत्री दिलीप अंगुरिया, मद्माकर लाल वर्मा और मनोज बरनवाल ने कहा कि पांच अप्रैल को वाराणसी में महारैली होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के सारे व्यापारी इस रैली में भाग लेंगे। भाजपा कार्यालय के घेराव के बाद कारोबारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जनहित में एक्साइज ड्यूटी खत्म करने की मांग की।


इस मौके पर दिलीप रस्तोगी, प्रभुदयाल सेठ, संतोष सेठ, पप्पू सेठ, विपिन अग्रवाल, छेदी सेठ, माया सेठ, सच्चिदानंद सेठ, मुन्ना सेठ, सुभाष चंद्र, मुनीम, संदीप वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed