फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullies threatened in front of sub inspector, case filed against six

Azamgarh News: सब इंस्पेक्टर के सामने दबंगों ने दी धमकी, छह पर केस

Wed, 09 Apr 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bullies threatened in front of sub inspector, case filed against six
जीयनपुर थाना क्षेत्र के बर्जला गांगेपुर गांव निवासी राजकुमारी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह से सुरक्षा की गुहार की लगाई है। इस मामले में डीआईजी के निर्देश पर जीयनुपर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजकुमारी ने बताया कि आरोपी अपने नौकरों को उकसाकर झगड़ा करवाता है। बीते 6 मार्च को शाम करीब 3 बजे उसके नौकर रामप्यारे, अजय, अभिषेक, शारदा और अंकिता घर पर आए। बेटी के साथ के साथ गाली-गलौज की। बेटी के शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों ने राजकुमारी के भाई मनोज की शादी में घर लूटने की धमकी दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। राजकुमारी ने बताया कि मामले की सूचना थाने और उच्च अधिकारियों को दी गई। 15 मार्च को क्षेत्रीय सब इंस्पेक्टर नीलमणि सिंह जांच के लिए आए। उनकी मौजूदगी में आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डीआईजी के आदेश आरोपी चंद्रभूषण उर्फ सुभाष, रामप्यारे, अजय, अभिषेक, शारदा, अंकित निवासी बर्जला गांगेपुर थाना जीयनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed