फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullet trapped in chest of Salim for nine days

नौ दिन से दस साल के सलीम के सीने में फंसी है गोली, पैसे के अभाव नहीं हो पा रहा इलाज

Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bullet trapped in chest of Salim for nine days
मार्टीनगंज। दुबारा बाजार में 12 फरवरी को हुई डकैती में बदमाशों की गोली से घायल बालक के सीने से अब तक गोली नहीं निकाली जा सकी है। घायल सलीम का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पैसे के अभाव में इलाज बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में 12 फरवरी को शाम तीन बजे सराफा व्यवसायी की दुकान पर डकैती पड़ी थी। डकैतों ने सोना-चांदी सहित 43 लाख का सामान लूट लिया था। ग्रामीणों के विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। घायलों में घुरहू उर्फ सलीम (10) और प्रमोद राजभर (35) की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। प्रमोद का आपरेशन कर इलाज चल रहा है, लेकिन सलीम के सीने में गोली अब तक नहीं निकाली जा सकी है। दवा इलाज में पैसे की कमी आड़े आ रही है। ग्राम प्रधान रसूलपुर तुगी बिंदू बिंद ने बताया कि सलीम गरीब घर का है। उसकी मां गूंगी है। पिता का साया सिर से उठ गया है। मां भीख मांग कर किसी तरह से पालन पोषण करती है। पैसे के अभाव में उसका इलाज बाधित हो गया है। गांव के लोगों 20 हजार रुपये का इंतजाम कर कुछ इलाज कराया। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने भी 25 हजार की व्यवस्था की। अब आपरेशन के लिए लगभग एक लाख रुपये चाहिए। ट्रामा सेंटर के डाक्टरों ने सलीम को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed