मुबारकपुर। अतिक्रमण को लेकर एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार सख्त नजर आ रहे हैं। सोमवार को मुबारकपुर में सड़कों की पटरियों और नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस फोर्स, राजस्व विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम नेअतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर के मुख्य बाजार सब्जी मंडी, गल्ला मंडी बड़ी अर्जेंटी, छोटी अर्जेंटी रोडवेज सहित अन्य स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़कों गली कूंचों में अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड, स्टूल बेंच, स्टाल लगाकर किए गए दर्जनों लोगों के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी, गल्ला मंडी से की गई। देर शाम तक यह अभियान चला। बहुत से लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को देख खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते दिखे। इस मौके पर थाना निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे, अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल, राजन चौधरी, राजस्व निरीक्षक विनय सिंह, मोनू सिंह, अमरदीप यादव, सभासद अरशद जमाल आदि थे।

मुबारकपुर में अतिक्रमण हटवाते प्रशासन।- फोटो : AZAMGARH