फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer thundered on Ramlila Marg from Hydel Crossroads

Azamgarh News: हाइडिल चौराहे से रामलीला मार्ग पर गरजा बुलडोजर

Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer thundered on Ramlila Marg from Hydel Crossroads
नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार तीसरे दिन भी नपा का बुलडोर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गरजा। शुक्रवार को हाईिडल चौराहे से सिधारी रामलीला मैदान रोड पर हुए अतिक्रमणों को हवाया गया। नपा की टीम के साथ बुलडोजर के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। एक तरफ से नपा की टीम ने अवैध अतिक्रमणों को हटवाने की कवायद शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इस दौरान नपा की टीम के साथ बहस भी किया लेकिन एसडीएम सदर ज्ञान चंद गुप्ता व सिधारी थाना पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई हंगामा नहीं कर सका। नपा की टीम ने सड़क की पटरियों पर हुए सभी अतिक्रमणों को ढहवा दिया। ठेला खोमचा व सड़क की पटरी पर दुकान लगाने वाले अपने-अपने सामानों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। ईओ नगर पालिका मनोज कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई चल रही है। शहर के सड़कों को जब तक पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं करा दिया जाता, तब तक यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed