फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer roared on street shopkeepers in Collectorate area

Azamgarh News: कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पटरी दुकानदारों पर गरजा बुलडोजर

Thu, 07 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared on street shopkeepers in Collectorate area
शहर कोतवाली के कलेक्ट्रेट क्षेत्र, चर्च चौराहा और जजी कैंपस तक बुधवार की सुबह नगरपालिका ने पटरी दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई से दुकानदार अपने सामान समेटते नजर आए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष पदमाकर लाल वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और ईओ से कार्रवाई पर रोक की मांग करने लगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सिविल लाइन पुलिस के साथ नगरपालिका कर्मचारियों ने पटरियों पर हुए कब्जे को हटाना शुरू किया। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बुलडोजर पटरी दुकानदारों की दुकानों पर बल्डोजर गरज पड़ा और उन्हें हटाना शुरू किया। मौके से गुमटी और फर्नीचर हटाए गए। दुकानदार सामान को लेकर इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

उधर, कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष पदमाकर लाल वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ईओ से इसे रोकने को कहा। लेकिन ईओ ने कुछ भी सुनने से इन्कार कर दिया और कार्रवाई जारी रखी। ईओ ने पटरी दुकानदारों को स्वयं अपनी दुकानों को हटाने का निर्देश दिया। कहा किअभियान 15 सितंबर तक निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कहां जाएं हम, वेंडिंग जोन में कोई व्यवस्था नहीं
नगरपालिका की कार्रवाई को लेकर पटरी दुकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना था कि वेंडिंग जोन का निर्धारण तो कर दिया गया लेकिन वहां पर अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। जहां वेंडिंग जोन निर्धारित किया गया है वहां पर गाड़ियां लगती हैं। ठेला या दुकान लगाने पर उनके द्वारा उसे हटा दिया जाता है। कुछ वेंडिंग जोन ऐसी जगह बना दिए गए हैं जहां कोई आता-जाता नहीं। ऐसे में वहां धंधा ही नहीं होगा।
00
बोले दुकानदार
हम वेंडिंग जोन में जाने को तैयार हैं, लेकिन हमें वहां पर व्यवस्था दी जाए। यह भी तय हो कि जाए कि कोई भी पटरी दुकानदार नो वेंडिंग जोन में दुकान नहीं लगाएगा। -सुभाष चंद्र वर्मा
प्रशासन द्वारा निर्धारित वेंडिंग जोन में पहले से ही गाड़ी वालों का कब्जा है। वह लोग वहां पर अपनी दुकानें लगाने नहीं देते हैं। समस्या का समाधान कराया जाए। -पंकज सोनकर
कई वेंडिंग जोन तो ऐसी जगह पर बनाए गए हैं जहां कोई आता जाता नहीं है। ऐसे में अगर हम वहां जाते हैं तो हमारे सामानों की खरीदारी करने कौन आएगा। -धर्मेंद्र सोनकर
अगर प्रशासन चाहता है कि हम वेंडिंग जोन में दुकान लगाएं तो उससे पहले वहां सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। जो गाड़ियां वहां लग रही हैं उन्हें हटवाया जाए। -सुभाष कुमार

कोट
अधिकारियों से मिले आदेश पर पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। यह 15 सितंबर तक जारी रहेगी। वहां दुकानदार शिफ्ट हों तो व्यवस्थाएं बहाल कराई जाएंगी। -मनोज कुमार, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed