फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer of thunder administration

भूमाफियाओं पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 18 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer of thunder administration
मुबारकपुर। नगर पालिका क्षेत्र मुबारकपुर के नेवादा मुहल्ले में कुछ लोगों द्वारा ताल और गड्ढ़े की भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। गुरुवार को इस कब्जे केे हटाने के लिए प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंचे। टीम ने जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र के नेवादा मुहल्ले में स्थित गाटा संख्या 624 ताल की भूमि व गाटा संख्या 618 गड्ढा की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया गया था। लगभग 20 वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला तो अवैध अतिक्रमणकारियों की सांसें अटक गई। पोखरी पर अवैध अतिक्रमण जेसीबी मशीन लगाकर हटाने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सार्वजनिक पोखरी पर मुहल्ले के कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर पोखरी का अस्तित्व ही मिटाने में लगे रहे। नगरवासी कब्जे की शिकायत काफी लंब जनमय से कर रहे थे। जिसके बाद तहसील प्रशासन की जांच में सार्वजनिक पोखरी पर अवैध अतिक्रमण का मामला सही पाया गया तो पोखरी पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कब्जाधारियों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद जेसीबी लगाकर पोखरी की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। थाना निरीक्षक अखिलेश मिश्रा,चौकी इंचार्ज कमलनयन दुबे भारी पुलिस बल के साथ तैनात थे। इस दौरान तहसील के कानूनगो विनय सिंह, लेखपाल गुलाब यादव, चकबंदी लेखपाल अप्पू गुप्ता, अमरदीप, मनिंदर सिंह सहित नगरपालिका कर्मचारी लल्लन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चार गांवों की सात सार्वजनिक भूमियों से हटाया गया अतिक्रमण
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार के निर्देश पर सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर हुए कब्जे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर गौरव कुमार द्वारा गठित टीम द्वारा महराजपुर, मनिकाडीह, कुतुबपुर और अमिलों में सात जगहों पर सार्वजनिक जमीनों पर हुए कब्जे को हटाया गया है। इस दौरान टीम ने अतिक्रमणकर्ताओं से 10800 रुपये की वसूली भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed