फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Building owner locked the office

Azamgarh News: कार्यालय में भवन स्वामी ने बंद किया ताला

Tue, 24 Sep 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Building owner locked the office
आजमगढ़। हाइडिल काॅलोनी के पास सिधारी स्थित सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा कार्यालय में सोमवार को भवन स्वामी ने ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन

शहर के सिधारी स्थित हाईडिल कॉलोनी के पास मुख्य मार्ग पर एक निजी भवन में 15 सितंबर 2019 से सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा का कार्यायल संचालित होता है। भवन स्वामी को किराये के रूप में 4688 रुपये मिलता था। भवन स्वामी उर्मिला देवी मिश्रा ने कई बार किराया बढ़ाने की मांग की। 16 फरवरी 2023 काे डीएम कार्यालय से जारी औचित्य प्रमाण पत्र में 6966 रुपये की दर से भवन स्वामी को सितंबर 2019 से किराया देने की बात कही गई, लेकिन विद्युत सुरक्षा निदेशालय लखनऊ राजी नहीं हुआ। 17 सितंबर को अनुबंध खत्म होने के बाद भवन स्वामी ने भवन खाली करने का सहायक निदेशक को पत्र लिखा। सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा विपिन कुमार यादव ने बताया कि सुबह में कार्यालय खुला था, लेकिन सभी लोग राज्यपाल के कार्यक्रम में चले गए। वहां से आने पर कार्यालय में दो ताले बंद मिले। इसकी सूचना उप निदेशक विद्युत सुरक्षा वाराणसी को दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed