फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   buffalo dies in touch of electric wire

टूट कर गिरा विद्युत तार, चपेट में आकर भैंस की मौत

Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
buffalo dies in touch of electric wire
रानी की सराय। स्थानीय कस्बा के स्टेशन रोड पर बुधवार सुबह टूट कर गिरे जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। जानकारी पर एकत्रित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताया और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। रानी की सराय कस्बे में पटेल नगर स्थित सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई की जा ती है। कस्बे के स्टेशन रोड पर लगा तार काफी जर्जर हो चुका है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं गया। बुधवार की सुबह भी तार टूट कर गिर गया। गनीमत यह रहा कि कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन कस्बा निवासी की भैंस टूट कर गिरे तार की चपेट में आ गई। जब तक भैंस को तार से अलग किया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बार सब स्टेशन से लाइन कटने पर तार को रास्ते से हटा कर किनारे किया गया। बलालू यादव का कहना है कि उसकी भैस की कीमत 80 हजार थी। आक्रोश लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग किया। स्थानीय निवासी अजय सैनी, मनोज, बबलू, पुनीत, रजनीश, मनोज गुप्ता, अब्दुल्ला आदि ने बताया कि कई बार जर्जर तार को बदलने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed