फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Budget of Rs 39 crore passed amid uproar

Azamgarh News: हंगामे के बीच 39 करोड़ रुपये का बजट पास

Thu, 26 Feb 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 39 crore passed amid uproar
अमिलो। सठियांव ब्लाक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में हंगामे और शोर-शराबे के बीच वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। आयोजित की गई। बैठक के दौरान कुछ समय तक शोर-शराबा और हंगामे की स्थिति बनी रही, लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद कार्यवाही सुचारु रूप से आगे बढ़ी और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39 करोड़ रुपये का बजट पारित कियागया। खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। पारित बजट के अंतर्गत 84 ग्राम पंचायतों के लिए राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से लगभग 9 करोड़ रुपये, क्षेत्र पंचायत राज्य वित्त से 5 करोड़ रुपये तथा मनरेगा योजना के तहत 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुभाष चंद शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से इनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की। अंत में ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कहा कि पारित बजट से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, अजय प्रियदर्शी, पृथ्वीपाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण अंकित सिंह, जेई लोकेंद्र प्रजापति, कमलेश मौर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रमेश गुप्ता, प्रधान हाजी जमाल अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed