फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSP leader arrested for wrong posting on social media against Chauki in-charge

चौकी प्रभारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर बसपा नेता गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
BSP leader arrested for wrong posting on social media against Chauki in-charge
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के समैसा गांव निवासी व कथित बसपा नेता राजेश गुप्ता को दरोगा के खिलाफ फेसबुक पर गलत टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

समैसा गांव के बगल में स्थित कौर्रा घाटमपुर गांव में एक जून की रात में दो संप्रदाय के लोगों में मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। तनाव को देखते हुए वहां अभी तक पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले राजेश गुप्ता पुत्र रामधनी तनावग्रस्त गांव में जा कर एक पक्ष से गोलबंदी कर रहा था। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष ने पुलिस से की थी। इस पर चौकी प्रभारी माहुल तारकेश्वर राय द्वारा राजेश गुप्ता को यह चेतावनी दी गई थी कि वह गांव में जाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें। इस पर नाराज कथित बसपा नेता ने सोमवार को फेसबुक पर चौकी प्रभारी के खिलाफ झूठा आरोप लगाते हुए यह संदेश पोस्ट किया कि वे उसे धमका रर्हे औ पैसे की मांग कर रहे हैं। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई उसने राजेश गुप्ता को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव का कहना है कि किसी पर आधारहीन आरोप लगाना और फेसबुक आदि पर बगैर ठोस सबूत के टिप्पणी करना अपराध है। इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed