{"_id":"60c4816f7a093827592166ba","slug":"brutal-attack-on-mother-and-daughter-in-azamgarh-for-land-dispute-victims-approach-headquarters-after-not-hearing-in-local-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: जमीन विवाद में मां-बेटी पर लाठी डंडे से हमला, थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो मुख्यालय पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: जमीन विवाद में मां-बेटी पर लाठी डंडे से हमला, थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो मुख्यालय पहुंची पीड़िता
Sat, 12 Jun 2021 05:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Jun 2021 05:00 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के चकीदी गांव में जमीन में रास्ता खोलने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटी पर हमला बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना की शिकायत लेकर वह स्थानीय थाना पहुंची तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वो उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ाः महिला व उसकी पुत्री की पिटाई का वीडियो भी वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने मां-बेटी की लाठी-डंडे से पिटाई की। घटना की शिकायत को लेकर पीड़िता थाने पर पहुंची लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता थाने मुख्यालय पर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पहुंची। घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकीदी गांव की है।
विज्ञापन
गांव निवासी लालती देवी ने बताया कि पड़ोसी अपनी जमीन पर मकान बनवा चुका है और अब उसकी जमीन में रास्ता खोलना चाहता है। शनिवार की सुबह वह गेट लगाने की कवायद में जुटा था, जिसका उसने विरोध किया तो उसने हमला बोल दिया। बीच-बचाव के लिए आयी उसकी बेटी को भी मारा पीटा गया। इतना ही नहीं लाठी-डंडा से भी उस पर कई बार किए गए।
विज्ञापन
घटना के समय परिवार में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घटना के बाद वह थाने पर शिकायत लेकर पहुंची तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर उच्चाधिकारियों के यहां न्याय की गुहा लगाई। महिला व उसकी पुत्री की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। न्याय की आस में पीड़िता एसपी ऑफिस और डीएम ऑफिस तक चक्कर लगाती रही। इधर, जिले के सभी शीर्ष अधिकारी मंत्री सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल किशुनदासपुर में मौजूद थे।
विज्ञापन