{"_id":"659928748afa7a5ac80c91f5","slug":"brother-died-and-sister-injured-in-road-accident-after-truck-collides-with-bike-in-azamgarh-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हादसा: बहन को परीक्षा दिलाने बाइक से ले जा रहा था भाई, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हादसा: बहन को परीक्षा दिलाने बाइक से ले जा रहा था भाई, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
Sat, 06 Jan 2024 03:46 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Jan 2024 03:46 PM IST
सार
हादसा शनिवार की सुबह अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर समदी पीजी कॉलेज के पास हुआ। ट्रक की टक्कर से उसकी चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बहन बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
Azamgarh accident news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पीजी कॉलेज समदी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने घटना से नाराज होकर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों का मान-मन्नौवल जारी रहा।
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव निवासी दिवाकर (22) शनिवार की सुबह अपनी बहन अंशु (20) को बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दिलाने के लिए ले पीजी कालेज समदी जा रहा था। अभी वह महाविद्यालय से डेढ़ सौ मीटर दूर ही था कि ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बहन अंशु घायल हो गई। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों व मृतक के परिजनों ने मौके पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर अहरौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अहरौल-कप्तानगंज मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी रहा। पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए मशक्कत करती रही।
मृतक दो भाईयों में बड़ा था और उसकी एक बहन है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का रोना-बिलखना देख मौके पर मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं।