{"_id":"67e2f4b4a00c8eb4b70843b9","slug":"brother-and-sister-together-murdered-the-girl-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129248-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस भाई ने बहन की हत्या का लगाया आरोप, वही निकला हत्यारा; दूसरी बहन के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस भाई ने बहन की हत्या का लगाया आरोप, वही निकला हत्यारा; दूसरी बहन के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
Wed, 26 Mar 2025 02:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:14 PM IST
सार
Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने युवती की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी युवती के भाई- बहन ही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में अनीता यादव (21) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू यादव और बहन संगीता यादव हैं।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 20 मार्च 2025 को अवधू यादव ने थाना बिलरियागंज में तहरीर दी थी। उनके अनुसार, उनकी बेटी अनीता 18 मार्च से घर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी उनके बेटे राजू यादव ने 18 मार्च को ही थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस हाल में मिला था शव
20 मार्च को सुबह गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि अनीता की लाश नहर में पड़ी है। पिता और भाई ने शव की शिनाख्त की और आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। इस आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जांच सामने आया चौंकाने वाला सच
थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोपनीय सूत्रों, साक्ष्य संकलन और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की तह तक पहुंची। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अनीता की हत्या में उसका भाई राजू यादव और बहन संगीता यादव शामिल थे।
मंगलवार की दोपहर को दोनों अभियुक्तों को उनके घर मधनापार (रामपुर) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अनीता दूसरे वर्ग के युवक से बात करती थी, जिससे नाराज आरोपियों ने यह कदम उठाया।