फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bronze medal winner Sonali gets rewarded

कांस्य पदक विजेता सोनाली पर बरसे इनाम

Thu, 13 Feb 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Bronze medal winner Sonali gets rewarded
नेहरु हाल में बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को सम्मानित करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला प्रशासन और जिला बैडमिंटन संघ की ओर से खेलो इंडिया 2020 में कांस्य पदक जीत प्रेरणास्रोत बनी सोनाली सिंह को नेहरू हॉल में सम्मानित किया गया। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष व डीएम एनपी सिंह ने सोनाली को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न और 25 हजार नगद देकर सम्मानित किया। जिला बैडमिंटन संघ की तरफ से डॉ. डीपी राय और डॉ. गायत्री कुमारी ने 25 हजार देकर सम्मानित किया। नेशनल इंडस्ट्रीज बिंद्रा बाजार के शेख अब्दुल्ला ने 15 हजार, परियोजना अभियंता यूपीआरएनएसएस मनोज कुमार यादव ने 11 हजार, अजय कुमार सिंह डब्बू प्रधान प्रतिनिधि गंभीरवन ने 10 हजार नगद देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गंभीरवन निवासी सुनील सिंह और रीता सिंह की पुत्री सोनाली सिंह ने गुवाहाटी में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में कांस्य पदक प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया है। सोनाली का चयन वर्ल्ड स्कूल गेम्स चीन के लिए भारतीय स्कूली टीम में हुआ है। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि सोनाली सिंह बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सोनाली सिंह को ‘बधाई हो आपको बिटिया हुई है’ और मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाने की भी घोषणा की। संयोजक अजेंद्र राय ने कहा कि अन्य बेटियों व अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए ये कार्यक्रम किया गया। सोनाली ने कहा कि आगे सोना भी जीतने की कोशिश करूंगी। सम्मान समारोह को डॉ. गायत्री, प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन सुनील कुमार विश्कर्मा ने किया। आभार डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने जताया। विजय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सुरेश शर्मा, पुनीत राय, उमेश सिंह, उग्रसेन सिंह, कल्पनाथ सिंह, शैलेश राय, सुरेश सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, चंद्रभान सिंह, दिनेश सिंह, अनिल राय, सतेंद्र उपाध्याय, पवन पाण्डेय, राजनेति सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed