फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Broken record of getting the most positive in a day, 128 new patients found

एक दिन में सर्वाधिक पॉजिटिव मिलने का टूटा रिकार्ड, 128 मिले नए मरीज

Wed, 07 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Broken record of getting the most positive in a day, 128 new patients found
आजमगढ़। जिले में कोरोना की दूसरी लहर लगातार पुराने रिकार्डों को तोड़ रही है। बुधवार को तो जिले में अब तक का सबसे बड़ा धमाका हुआ। बुधवार को जिले में एक मुश्त 128 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब स्थानीय स्तर पर संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। इसके बाद भी लोग नहीं चेत रहे है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज देखने को मिली। कुल 128 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में अब कुल एक्टिव केस 510 हो गए है। वहीं अब तक जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 6531 हो गई है। बुधवार से ही पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की कवायद भी शुरू हुई। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

बीते तीन-चार दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक मुश्त 128 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप सा मच गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जो स्थिति है, उसे देखते हुए कोरोना के और मरीज मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed