फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Broken record again, new positive found in 359, stirred up

फिर टूटा रिकार्ड, मिले 359 में नए पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sat, 17 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Broken record again, new positive found in 359, stirred up
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार शनिवार को फिर पुराना रिकार्ड तोड़ कर आगे बढ़ गया। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 359 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। कोरोना पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है, इसके बाद भी लापरवाही का क्रम जारी है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 359 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें 288 की एंटीजेन से हुई जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं 29 की आरटीपीसीआर, 41 की ट्रुनाट व 2 की सीबी नॉट से पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में कुल एक्टिव केस दो हजार के पास पहुंच गए है तो वहीं अब तक कुल मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8387 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना से मौत के बाद रिपोर्ट आई निगेटिव
आजमगढ़। शहर के पुरानी कोतवाली मुहल्ला निवासीनी एक 65 वर्षीया महिला की मेडिकल कालेज में 14 को कोरोना से मौत हो गई। कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप उसका अंतिम संस्कार भी हो गया और मौत के पूर्व ही महिला का आरटीपीसीआर सैंपल भी डॉ. पैथ लैब द्वारा लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई जो निगेटिव रही। परिजनों ने मेडिकल कालेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रेस के वाहनों व समाचार पत्र वितरकों पर नहीं होगी रोक
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना कर्फयू के दौरान प्रेस के वाहनों पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। वहीं समाचार पत्र वितरक भी रोज की भांति समाचार पत्र का वितरण कर सकेगे। मीडिया प्रतिनिधि भी अपने प्रेस आइडी कार्ड पर कर्फयू के दौरान चक्रमण कर समाचार कवरेज कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed