फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bring up self-employment scheme

स्वरोजगार योजना में लाएं तेजी

Wed, 26 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 26 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bring up self-employment scheme
सदर तहसील का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त नीलम अहलावत।
मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को औद्योगिक आस्थान एवं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए स्थापित फीडरों से कहीं अन्य क्षेत्र में बिजली सप्लाई तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा कि उद्योगों को निर्बाध बिजली दी जाए, अगर कटौती की जानी है तो इसकी पूर्व सूचना दी जाए। समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत आवेदनों की तुलना में कम आवेदकों को ऋण देने पर नाराजगी जताई और बैंकों के शाखा प्रबंधकों को पंद्रह दिन के अंदर चयनित आवेदकों को ऋण देने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने मंगलवार को अपने कार्यालय के सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में ये बातें कहीं।  
विज्ञापन



मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने बेरोजगारी पर नियंत्रण के लिए समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना चला रही है। इस योजना के संचालन में तेजी लाई जाए। समीक्षा में उन्होंने पाया कि इस योजना के तहत आजमगढ़ में भौतिक लक्ष्य 44 के सापेक्ष प्राप्त 189 आवेदन मिले जिसमें टास्कफोर्स समिति ने 68 आवेदन पत्र चयनित कर बैंकों को भेज दिया। बैंकों ने 24 आवेदन पत्र स्वीकृत करते हुए तीन आवेदकों को मार्जिन मनी दिया। बलिया में 30 के सापेक्ष 183 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 90 का चयन करके 75 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गये। बैंकों ने 17 आवेदन पत्र स्वीकृत करते हुए तीन तथा मऊ में 21 के सापेक्ष 61 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 46 का चयन करते हुए सभी को बैंक भेजा गया, बैंक ने 12 का चयन कर 4 आवेदन पत्रों पर धन वितरित किया गया। उन्होंने ऋण वितरण की स्थिति खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और 15 दिन के अंदर धनराशित देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



मण्डलायुक्त ने उद्यमियों से समस्याएं पूछीं। मंडल के तीनों जनपदों में स्थापित औद्योगिक आस्थान एवं औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति समस्या बताई गई। मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों को बिजली लगातार दी जाय। किसी वजह से कटौती करनी हो तो उसकी सूचना पहले दे दी जाय। मऊ के औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर के फीडर को जनपद गाजीपुर के दुल्लहपुर से जोड़ने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि विभाग के एमडी को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए इस पर यथाशीघ्र कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया औद्योगिक क्षेत्रों के लिए विद्युत सप्लाई का पूरा शिड्यूल तैयार कर उद्योग बन्धु को उससे अवगत कराएं। अंडर ग्राउण्ड केबिल बिछाने, तार बदलने आदि के कारण यदि बिजली सप्लाई बाधित होती है तो पूर्व में ही उससे अवगत करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग जय सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत पीपी सिंह आजमगढ़, बलिया एवं मऊ के उपायुक्त उद्योग क्रमश: वीके चौधरी, शिवलाल एवं आरएस यादव, सहायक आयुक्त उद्योग परमहंस मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed