फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bridge was not built even after paying money from critical fund

क्रिटिकल फंड से पैसा देने के बाद भी नहीं बना पुल

Fri, 26 Jun 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Bridge was not built even after paying money from critical fund
देवारा क्षेत्र में इसी स्थान पर होना है पुल का निर्माण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। देवारा स्थित चिकनहवां के पास घाघरा के स्रोत पर अर्द्धनिर्मित पुल को पूरा कराने के लिए देवारा विकास सेवा समिति ने शुक्रवार मंडलायुक्त को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। पुल का अतिशीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की। प्रशासनिक उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

रामकेदार यादव ने कहा कि देवारा क्षेत्र के चिकनहवां के पास घाघरा के स्रोत पर अर्द्धनिर्मित पुल को पूरा करने के लिए डीएम द्वारा अधिशाषी अभियंता आरइएस जेएन श्रीवास्तव और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित कर स्टीमेट बनवाने का निर्देश दिया था। क्रिटिकल फंड से 15 लाख रुपया देने का निर्देश भी दे दिया। इसके बाद से देवारावासी आश्वस्त थे कि निर्माण के बाद से आवागमन में आसानी हो जाएगी। आज तक इस संबंध में केवल विभागीय कोरम पूर्ति की गई है। प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने पीडब्ल्यूडी को निर्माण के लिए पत्र लिखा लेकिन पीडब्ल्यूडी ने नियमों के जाल में फंसाकर पुल के साथ साथ दो किमी सड़क का भी उल्लेख कर स्टीमेट को प्रभावित कर दिया। इसके फलस्वरूप विभागीय गणित में पेंच फंसाकर पुल का निर्माण एक बार फिर से शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया। वर्तमान में एक बार फिर घाघरा का पानी बढ़ने को है। इसके कारण उक्त मार्ग का संपर्क मार्ग अभी से ही बंद हो गया है। लोग वर्तमान में घुटने और कमर तक के पानी में आ जा रहे हैं। उपाध्यक्ष दिलवर यादव, सुनील यादव, महेन्द्र, आदि मौजूद रहे।

देवारा क्षेत्र में पुल निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते लोग।

देवारा क्षेत्र में पुल निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed