फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bride refuse to marriage after seen divyang groom in azamgarh

आजमगढ़: स्टेज पर दूल्हा देख भड़की दुल्हन, इस वजह से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात

Sat, 05 Jun 2021 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में दीदारगंज थाना के रम्मोपुर गांव की घटना। जब दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो दूल्हे को देखकर वह भड़क उठी। बाद में वह वहां से चली गई।
 

विज्ञापन
Bride refuse to marriage after seen divyang groom in azamgarh
भारतीय दूल्हा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की रात पहुंची एक बरात बैरंग लौट गई। कारण यह रहा कि दूल्हा दिव्यांग था और दुल्हन उसे देखते ही भड़क उठी। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला लेकिन दुल्हन के न मानने पर बरात को वापस लौटना पड़ा। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की चार जून को शादी थी। जौनपुर जिले से बरात आई थी। द्वाराचार की रस्म सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान बरातियों ने नाश्ता-पानी के साथ ही भोजन भी करना शुरू कर दिया। बाद में जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन


दूल्हा स्टेज पर पहले से मौजूद था। दुल्हन भी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंच गई। इस दौरान दुल्हन ने देखा कि दूल्हा दिव्यांग है। जिस पर वह भड़क उठी और वापस घर में चली गई। इसके बाद मामला बिगड़ गया और वधु पक्ष के लोग वर पक्ष पर दूल्हे के दिव्यांग होने की बात छुपाने का आरोप लगाने लगे। मौके पर काफी मनाने की बात चली और घंटों पंचायत भी की गई। इसके बाद भी दुल्हन दिव्यांग दूल्हे से विवाह को तैयार नहीं हुई तो रात में ही बरात बैरंग ही लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed