{"_id":"62ab8783303ec1634f6138f8","slug":"bricks-placed-on-the-roofs-discovered-by-drone-sdm-said-if-found-again-then-strict-action-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : ड्रोन से खोजकर छतों पर रखे ईंट-पत्थर हटवाए, एसडीएम ने कहा- अगर दोबारा दिखे तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : ड्रोन से खोजकर छतों पर रखे ईंट-पत्थर हटवाए, एसडीएम ने कहा- अगर दोबारा दिखे तो होगी कड़ी कार्रवाई
Fri, 17 Jun 2022 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
drone
- फोटो : अमर उजाला
मुबारकपुर के बाद बृहस्पतिवार को सरायमीर कस्बे में एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार के नेतृत्व में ड्रोन की मदद से छतों पर रखे ईंट-पत्थर की निगरानी की गई। जहां कहीं भी छतों पर ईंट-पत्थर रखे देखे गए, उसे तत्काल हटवाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में सुबह सात बजे से 10 बजे तक ड्रोन कैमरे के जरिए कस्बे व आसपास के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी की गई। इस दौरान ड्रोन कैमरा द्वारा ली गई तस्वीर में कई घरों की छतों पर ईंट-पत्थर की लोकेशन मिली जिसके आधार पर एसडीएम रवि कुमार, ईओ रंग बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय पुलिस बल एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ उन घरों पर जा धमके और गृह स्वामियों को तत्काल छतों से ईंट-पत्थर हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर तत्कल गृहस्वामियों ने छतों पर रखे ईंट-पत्थर को हटवाया। एसओ विवेक कुमार पांडेय ने कस्बेवासियों से कहा कि किसी की छत पर कोई भी ईंट-पत्थर नहीं होना चाहिए। दोबारा ड्रोन कैमरा चलने पर अगर कहीं किसी के घर की छत पर ईंट-पत्थर पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन