फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brick kilns that do not deposit regulation fee will not operate

विनियमन शुल्क जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठों का नहीं होगा संचालन

Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brick kilns that do not deposit regulation fee will not operate
आजमगढ़। ईंट भट्ठों के संचालन के लिए इनके संचालकों को विनियमन शुल्क जमा करना होता है। लेकिन 340 ईंट भट्ठों पर विनियमन शुल्क बकाया है। जिले में बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईंट भट्ठों का संचालन नहीं होने देने का निर्देश डीएम ने दिया है। साथ ही कहा है कि अगर कोई ईंट भट्ठा बिना विनियमन शुल्क जमा किए संचालित होता मिला तो संबंधित एसडीएम की जिम्मेदारी जय की जाएगी। जनपद में कुल 501 ईंट भट्ठों का संचालन होता है। इनमें 340 ईंट भट्ठों पर विनियमन शुल्क बकाया है। यह विनियमन शुल्क कई वर्षों को बकाया है। जिसे लेकर डीएम अमृत त्रिपाठी गंभीर हो गए हैं। उनके द्वारा ऐसे ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। डीएम समस्त एसडीएम को पत्र जारी कर ऐसे ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सभी एसडीएम यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र के किसी ईंट भट्ठे पर विनियमन शुल्क बकाया नहीं है। इसके बाद उनके द्वारा प्रमाण जारी किया जाएगा कि उनके क्षेत्र के किसी ईंट भट्ठे पर कोई बकाया नहीं है। इसके बाद ही उनका संचालन हो रहा है। लेकिन अगर जांच में यह गलत पाया गया तो संबंधित एसडीएम की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed