फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Breaking patience, put the jam in many places

टूट रहा सब्र, कई जगह लगाया जाम

Sat, 19 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Breaking patience, put the jam in many places
सठियांव बाजार में जाम कर रहे लोगों को समझाते जिलाधिकारी सुहास एलवाई।
नोटबंदी के बाद कैैश लेने और पुराने नोटों को बदलने के लिए बैंकों पर लोगों की लंबी कतार लग रही है। कैश न मिलने की दशा में सड़क पर लोगों का गुस्सा उतर रहा है। जिसका खामियाजा आवागमन करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि शहर क्षेत्र में तो बैंकों पर स्थिति सामान्य होने की ओर है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी मारामारी जारी है। लोग कैश के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। भोर से ही बैंकों पर लाइन लगा रहे हैं लेकिन शाम तक कैश न मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 सठियांव/अमिलोः  सठियांव बाजार में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नासिरूद्दीनपुर शाखा पर लोग सुबह से ही पैसे के लिए लाइन लगाकर खड़े थे। लेकिन जैसे ही पता चला कि कैश नहीं है आक्रोशित लोगों ने आजमगढ़-बलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर आधा घंटे बाद पहुंचे जिलाधिकारी ने लोगों को समझाकर जाम को खत्म कराया। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार यूनियन बैंक आफ इंडिया कोयलसा में लाइन लगाने के बाद भी बैंक न खुलने से नाराज लोगों बूढ़नपुर-अहरौला मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। आधे घंटे बाद चौकी प्रभारी बूढनपुर पंकज यादव ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया  और जाम को हटवाकर बैंक खुलवाया।
विज्ञापन


 मार्टीनगंजः तहसील के छित्तेपुर बाजार में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा खुली है। शनिवार को बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने बैंक को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रखा। जनता सुबह आठ बजे से ही लाइन लगा कर बैंक के सामने खड़ी रही। जब 10.30 बजा तो किसी ने सूचना दी कि बैक बंद है आक्रोशित लोगों ने मार्टीनगंज-फूलपुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज अशोक कुमार सिंह दोपहर 12 बजे जनता को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया और बैंक कर्मचारियों को बुला कर कार्यशुरू कराया। यूबीआई शाखा मार्टीनगंज में पैसे के लिए लाइन में लगे पूर्व समुद्र वैज्ञानिक डा. जीयालाल ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने पौने तीन बजे ही कैश समाप्त होने की घोषणा कर बैंक को बंद करा दिया। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार मुहम्मदपुर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में शुक्रवार को कैश उपलब्ध न हो पाने के कारण शनिवार को खाता धारक तड़केे ही बिना कुछ खाए पिए बैंक आकर लाईन लगा लिए। प्यास और भूख से ग्राहकों की बेहाली को देखते हुए मुहम्मदपुर बाजार निवासी समाज सेवी रविन्द्र प्रसाद गुप्ता ने भूखे प्यासे ग्राहकों के लिए चाय, बिस्कुट, पानी और नाश्ते का प्रबंध करवाया। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के यूनियन बैंक शाखा महुआर में शुक्रवार को पैसा नहीं बंटा।
 शनिवार की सुबह से ही लोग लाइन में लगे थे। बैंक प्रबंधक ने सबको दो-दो हजार रुपये वितरित कराए। लेकिन जिनके यहां शादी है वह लोग काफी परेशान थे। क्षेत्र के अहियाई निवासी रामसिंह यादव के लड़के की तिलक 21 नवंबर को हैं। उन्होंने 25 हजार रुपये के लिए फार्म भरा। लेकिन उन्हें कार्ड दिखाने के बाद भी दो हजार दिए गए। इसी तरह से गीता पत्नी राजेंद्र चौहान निवासी खरचलपुर भी अपनी पुत्री की शादी के लिए कैश को परेशान थे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार मौनी बाबा के कुटी के सामने स्थित यूनियन बैंक के सामने लगभग ढ़ाई बजे लोगों ने कैश न मिलने पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि कल से पैसा नहीं है। जाम के बाद पुलिस मौके पर आयी और लोगों को हटाया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कल से धन न होने की वजह से परेशानी हो रही है। जाम केवल दस मिनट का था।

अमिलो ः यूनियन बैंक  आफ  इंडिया शाखा अमिलो में दूसरे दिन भी नगदी न होने के कारण ग्राहकों ने  मुबारकपुर-मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर  थानाध्यक्ष संतलाल यादव ने लोगों को समझा-बुझा कर और शाखा प्रबधंक कैसर  जावेद से वार्ता कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed