फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BRD did sacrifice of the unclaimed dead

भारद ने किया लावारिस मृतकों का पिंडदान

Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BRD did sacrifice of the unclaimed dead
राजघाट पर लावारिस मृतकों का पिंडदान करते भारद का पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लावारिस मृतकों का दाह संस्कार करने वाले भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजघाट पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, कार्यालय पर ब्राह्मणों को दान देने के साथ ही भोजन करवा कर प्रार्थना की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगस्त 2013 से भारत रक्षा दल की ओर से जिले भर में पाए जाने वाले लावारिस मृतकों का दाह संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लावारिस मरने वालों की भी सदगती हो जाए, उनको भी मुखाग्नि मिल जाए, उनका भी क्रिया कर्म हो जाए, इसके लिए हम लोग लगातार लगे हुए हैं। पहले लावारिस मृतकों के शरीर को पोस्टमार्टम के बाद तमसा नदी में फेंक दिया जाता था। यह सभी को विचलित कर देता था। तभी से हम लोगों ने तय किया कि अब हम लोग लावारिस को नदी में सड़ने के लिए नहीं डालने देंगे। तभी से संगठन द्वारा यह कार्य निरंतर किया जा रहा है। हिंदू धर्म की परंपराओं, मान्यताओं के अनुसार राजघाट पर ऐसे सभी लावारिस मृतकों का हम लोग दाह संस्कार करते हैं। प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष में वर्ष भर के लावारिस मृतकों का एक साथ सामूहिक आह्वान करके पिंडदान किया जाता है। पिंडदान में प्रमुख रूप से उमेश सिंह गुड्डू, आरपी श्रीवास्तव, जैनेंद्र चौहान और शक्तिशरण ने लावारिस का वारिस बनकर पिंडदान दिया। केशव प्रसाद सोनू, प्रदीप चौहान, रवि प्रकाश, राजन अस्थाना, मनीष कृष्ण, धर्मवीर, सुनील वर्मा, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश श्रीवास्तव, जय किशन, पप्पू, जावेद अंसारी. डॉ. धीर जी, धनंजय अस्थाना, मनोहर प्रसाद, दीपक जायसवाल, प्रवीण कुमार गौड़, अनूप श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, नसीम अहमद, हरिकेश विक्रम, मो. अफजल, छाया अग्रवाल, नीतू मिश्रा ,पुष्पांजलि गुप्ता, सरिता श्रीवास्तव, पंडित सौरभ मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed