फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brain stroke patient gets treatment in two private hospitals, report comes corona positive, stir

ब्रेन स्ट्रोक पीड़ित मरीज ने दो प्राइवेट अस्पताल में कराया इलाज, रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Wed, 03 Jun 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Brain stroke patient gets treatment in two private hospitals, report comes corona positive, stir
आजमगढ़। मेंहनगर कस्बे के पास स्थित बसिला गांव में मंगलवार को एक और संक्रमित मिला। वो कुछ दिन पहले मुंबई से आया था और ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित था। पहले उसने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया, वहां प्राइवेट लैब से कराए गए टेस्ट में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद वो शहर के ही एक दूसरे अस्पताल में तीन-चार दिन तक भर्ती रहा। इससे पूरे शहर में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित ने रैदोपुर स्थित एक अस्पताल में एक दिन अपना इलाज कराया। यहां उसका कोविड टेस्ट भी हुआ था। इसके बाद वो ब्रह्मस्थान क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती हुआ। बताया जा रहा है कि वो यहां तीन दिन तक अन्य मरीजों के साथ भर्ती रहा। मंगलवार को प्राइवेट लैब में हुई जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य महकमे हड़कंप मच गया। ब्रह्मस्थान स्थित अस्पताल में हंगामा भी हुआ। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रैदोपुर अस्पताल को संचालक ने सील कर दिया है। उसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं, ब्रह्मस्थान स्थित अस्पताल को सील करने के लिए एसडीएम और डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया गया है। अस्पताल स्टाफ के साथ ही जितने लोग मरीज के संपर्क में आए, आसपास के दुकानदारों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed