फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Both the country and the state are secure under the leadership of PM Modi and CM Yogi: State Vice President

पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश दोनों सुरक्षित : प्रदेश उपाध्यक्ष

Wed, 05 Aug 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Both the country and the state are secure under the leadership of PM Modi and CM Yogi: State Vice President
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। श्रोत-पार्टी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव मंगलवार को आजमगढ़ पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। गोरखपुर की घटना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक के मुद्दे पर बोलते हुए राजेश यादव ने विद्यार्थियों की चिंता को जायज ठहराया और कहा कि इस दिशा में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले में आवश्यक कदम उठाएगी।
राजेश यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 जैसा ही शानदार प्रदर्शन दोहराएगी। राजेश यादव का आजमगढ़-जौनपुर सीमा स्थित कंजहित, लालगंज, गोमाडीह, मोहम्मदपुर और रानी की सराय समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ यादव, ब्लॉक प्रमुख पारस यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष हरीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed