फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Borrowers forgot to repay Rs 5.82 crore loan

Azamgarh News: निगम को 5.82 करोड़ कर्ज चुकाना भूल गए कर्जदार

Thu, 23 May 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Borrowers forgot to repay Rs 5.82 crore loan
आजमगढ़। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा 7.25 करोड़ से अधिक ऋण दिया गया था। वर्षों बाद भी कर्जदार अपना ऋण नहीं चुका सके। अब विभाग उनको फिर नोटिस जारी कर रहा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने केे लिए वर्ष 1995-96 में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का गठन हुआ। इसमें लोगों को आसान किस्तों में ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। आजमगढ़ जनपद में वर्ष 1995 से लेकर 2008 के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के 495 लोगों को 7.25 करोड़ रुपये ऋण दिए गए। ऋण लेने के बाद कुछ लोगों ने रोजगार किया और ऋण का कुछ अंश चुकता भी किया लेकिन जैसे-जैसे समय बीता ऋणी अपना ऋण भरना भूल गए।
विज्ञापन

इसके बाद अल्पसंख्यक विभाग ने निदेशालय के निर्देश पर बीते वर्ष सभी बकाएदारों को नोटिस जारी किया। इस वर्ष फिर बकाया ऋण जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। विभाग की सख्ती के बाद अब तक 1.43 करोड़ रुपये जमा हुए हैं जबकि 5.82 करोड़ रुपये जमा नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस आ रहे नोटिस
ऋण जमा करने के लिए कर्जदारों के दिए पते पर विभाग नोटिस भेज रहा है लेकिन विभाग के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। काफी समय बीतने के बाद कुछ लोगों ने अपना आशियाना ही बदल दिया है। जब डाकिया नोटिस लेकर उक्त पते पर पहुंच रहे है तो वहां पर उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिल रहा है। जिसके कारण कई नोटिस विभाग को वापस आ चुकी है। संवाद


रोजगार के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के 495 लोगों को 7.25 करोड़ से अधिक लोन दिया गया था। लेकिन उन्हाेंने समय से ऋण चुकता नहीं किया। अभी भी 5.82 करोड़ से अधिक ऋण बकाया है। इसके लिए दोबारा नोटिस जारी किया जा रहा है। जो लोग ऋण जमा नहीं करेंगे, उनको आरसी जारी की जाएगी। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed