फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   border extension proposal

सीमा विस्तार का भेजा प्रस्ताव शासन में अटका

Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
border extension proposal
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के सीमा विस्तार की आस फिर जगी है। जनगणना के मद्देनजर राज्य की प्रशासनिक इकाइयों के सीमा विस्तार पर लगी रोक शासन ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में हटा लिया है। इसके बाद एक बार फिर फाइलों को सहेजने में नगरपालिका के अधिकारी जुट गए हैं। सब ठीक रहा तो दिसंबर 2021 से पहले सीमा विस्तार पर शासन की मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

शासन से सीमा विस्तार के प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही नगर से सटे 24 गांव पालिका का हिस्सा बन जाएंगे। पिछले वर्ष शासन ने 31 दिसंबर तक प्रशासनिक इकाइयों के सीमा विस्तार से जुड़े प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने की मंशा जताई थी। दिसंबर में अनंतिम गजट का प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन फाइल बीच में ही रुक गई। शुरुआती प्रस्ताव, संशोधनों व आपत्तियों के निस्तारण के बाद कुल 24 गांवों को नगर पालिका आजमगढ़ में शामिल करने का प्रस्ताव 20 फरवरी 2021 को प्रमुख सचिव को भेजा जा चुका है। नगर पालिका सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

प्रस्तावित सूची में शामिल हैं यह गांव
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा तैयार विस्तार प्रस्ताव में शामिल ग्रामों में शहर से सटे 24 गांव शामिल हैं। इसमें पटखौली, खैरातपुर, जमीन सिधारी, सिधारी, डुगडुगवा, जमालपुर, नरौली, सलेमपुर, लछिरामपुर, विमती, अहिबरनपुर, बलरामपुर, हाफिजपुर, परानापुर, घोरठ, चकगोरया, कोलबाजबहादुर, कोलपांडेय, कोडर अजमतपुर, करतालपुर, देवपार, बिजौरा, हीरापट्टी व सरायमंदराज शामिल हैं। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही यह सभी गांव नगर पालिका में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

है।
सीमा विस्तार से बढ़ेगी नगरपालिका की आय
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार से आय में बढ़ोत्तरी होगी। गृहकर, जलकर आदि के माध्यम से नगरपालिका की आय में लगभग 30 प्रतिशत के बढ़ोतरी की उम्मीद जतायी गई है। वहीं जहां तक नगरपालिका के व्यय की बात है तो उसमें मात्र 15 प्रतिशत ही बढ़ोत्तरी होगी।
शामिल होने पर 1.47 लाख हो जाएगी जनसंख्या
आजमगढ़। 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की जनसंख्या 1.10 लाख है। नए 24 ग्रामों को नगरपालिका में शामिल किए जाने के बाद नपा की जनसंख्या 2011 की जनसंख्या के अनुसार 1.47 लाख हो जाएगी। प्रस्तावित 24 ग्रामों की आबादी 37300 है। जो जल्द ही नगर पालिका की आबादी में शामिल हो जाएंगी।
प्रस्तावित ग्रामों को मिलेगी शहरी सुविधाएं
आजमगढ़। शासन से प्रस्ताव पारित होने पर नए शामिल हो रहे ग्रामों में नगरपालिका द्वारा सड़क, यातायात, पानी, नाली आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाने लगेंगी। इसके साथ ही शहर की भांति अन्य सुविधाएं भी इन ग्रामों के लोगों को भी मिलने लगेंगी।

मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर प्रस्ताव भेजा गया है तो मैं उसके बारे में पता करता हूं। प्रस्ताव में जो भी कमियां हैं उसे दूर कर सीमा विस्तार कराया जाएगा।
विकास कुुमार, ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed