फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bones are getting weak, young people are falling prey to osteoporosis

Azamgarh News: हड्डियां हो रहीं कमजोर, ऑस्टियोपोरोसिस की चपेट में आ रहे युवा

Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bones are getting weak, young people are falling prey to osteoporosis
बलरामपुर। अनियमित दिनचर्या, खानपान पर ध्यान न देने समेत अन्य कारणों से युवा भी ऑस्टियोपोरोसिस की चपेट में आ रहे हैं। मंडलीय जिला अस्पताल के हड्डी विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे 65 से 70 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर इन्हें दवा के साथ ही पोषकयुक्त खाना खाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

भागदौड़ की जिंदगी में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। गलत खानपान के साथ ही परिश्रम का अभाव, सूर्य की रोशनी न लेने और स्टेराइड दवाओं के प्रयोग आदि कारणों से ऑस्टियोपेनिया और ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जायसवाल ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 220 से 230 मरीज देखे जाते हैं। पहले आस्टियोपोरोसिस 50 या इससे अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता था अब यह रोग युवाओं को भी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पहला चरण ऑस्टियोपेनिया से दूसरा चरण ऑस्टियोपोरोसिस होता है। इस समय मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 70 मरीज आ रहे हैं।
कमर दर्द, घुटना दर्द, झुनझुनाहट आदि इसके लक्षण हैं। स्टेराइड दवाओं के प्रयोग आदि से इसके मरीज बढ़ रहे हैं। मामूली से झटके और चोट से इनकी हड्डियां टूट रही हैं। समय पर जांच कराकर इलाज कराना जरूरी है।

ऑस्टियोपेनिया में हड्डी का घनत्व कम होने लगता है और ध्यान न देने पर यही आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस का रूप ले लेता है। बिगड़ी दिनचर्या, खाने पीने पर ध्यान न देने से हड्डी की बीमारी बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए कैल्शियम युक्त भोजन और सूर्य की रोशनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed