फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boiled potatoes in khoya and flour mixed in chenna

Azamgarh News: खोवा में उबला आलू और छेना में मिला रहे मैदा

Tue, 14 Oct 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Boiled potatoes in khoya and flour mixed in chenna
बलिया। दीपावली आने वाली है। ऐसे में धंधेबाज मिलावटी मिठाई बाजार में उतार रहे हैं। उन्हें लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापा मार रही है। त्योहार नजदीक आते ही चंद पैसों के लालच में खोवा में उबला आलू, स्टार्च व छेने में मैदा मिला रहे हैं। इसकी बनी मिठाई खाकर लोग गम्भीर बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अक्तूबर 2024 से अबतक 493 नमूना लिए हैं। रिपोर्ट में 167 नमूने पास हुए और 318 नमूना फेल रहे। मिठाई व खाद्य पदार्थों में सभी में कुछ न कुछ कमियां मिली हैं। विभाग ने मिलावट खोरों पर 20.65 लाख रुपया जुर्माना लगाकर नोटिस जारी किया है। सबसे ज्यादा खतरा खोआ, छेना व पनीर में मिला। लोग मुंह मीठा के नाम पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रितेश सोनी ने कहा कि मिलावटी खाेवा, छेना व पनीर के सेवन से फूड प्वाइजनिंग, लीवर और किडनी से जुड़ी बीमारियां होने की संभावना रहती है। इसलिए असली खोवे की पहचान करना बेहद जरूरी है। त्योहार को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभाग ने पिछले दस दिनों में 20 किलो से अधिक खोवा, छेना व पनीर को नष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असली और नकली खोवा की पहचान कैसे करें
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि खोवे को हाथ में लेकर मसलने पर अगर गोली बने व घी निकले तो वह सही है। अगर खोवा भुरभुरा हो जाए तो मान लीजिए कि उसमें मिलावट की गई है। वहीं, एक चम्मच खोवा हथेली पर लें और उसमें एक बूंद आयोडीन डाले। यदि खोवा नीला हो जाए, तो समझ जाएं कि उसमें स्टार्च मिला है, यानी यह नकली है। असली खोवा इस टेस्ट में रंग नहीं बदलता। मिलावट करने वाले पर कानूनी आर्थिक दंड के अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed