फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body of a youth found hanging from the window, mourning in the village, family members alleged murder, police

Azamgarh: खिड़की से लटकता मिला युवक का शव, गांव में मातम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 02 Oct 2024 05:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

आजमगढ़ के उदियावा गांव में युवक की मौत से मातम है। युवक का शव खिड़की से लटकता मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Body of a youth found hanging from the window, mourning in the village, family members alleged murder, police
उदियावा गांव में मातम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव में बुधवार की सुबह खिड़की से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। मौके पर बरदह थाना व देवगांव कोतवाली पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव निवासी रत्नेश तिवारी उर्फ मोनू (35) ट्रक चलाने का काम करता था। मंगलवार की रात वह घर में सोया था।
विज्ञापन





इसके बाद वह बुधवार की सुबह चार से पांच बजे के बीच उठा और बाइक  लेकर निकल गया। सुबह करीब 8.30 बजे जब इंग्लिश मीडिया प्राथमिक विद्यालय उदियावां के शिक्षक व बच्चे विद्यालय के गेट का ताला खोला तो विद्यालय की खिड़की पर एक शव लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देख बच्चे और टीचर शोर मचाने लगे। तभी आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई तो वह पहुंचे। इसकी सूचना बरदह थाने पर दी गई। सूचना मिलते ही बरदह थाना व देवगांव कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई।

घटना स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कराई। जांच के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

उधर सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने परिजनों को आश्वास दिया कि पोस्टमार्टम होने के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या। इसलिए पोस्टमार्टम कराने दीजिए। यदि हत्या होगी तो दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आश्वासन के बाद करीब पांच घंटे बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिए। उक्त मामले में मृतक के छोटे भाई विमल तिवारी ने थाने में तहरीर दी है। मृतक तीन पुत्रों का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed