{"_id":"6a8f3d254bf85f7d1b04aa01","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-paddy-field-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156098-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: धान के खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: धान के खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी पंकज राय (42) पुत्र विजय बहादुर राय का शव बुधवार देर शाम करीब पांच बजे उसरी खुर्मपुर गांव निवासी बृजनाथ बिंद के धान के खेत में पानी में मुंह के बल पड़ा मिला।
शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन पंकज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई नीरज राय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंकज की मौत से पत्नी रेनू राय, मां सुशीला राय समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंकज दो भाइयों में बड़े थे। पंकज करीब दस दिन पहले ही गुजरात से घर लौटे थे।
बुधवार को वह बक्सपुर बाजार स्थित घर से गुजरात जाने के लिए रेलवे का टिकट लेने निकले थे। दिन में परिजनों से उनकी बातचीत भी हुई थी। इसके बाद शाम को उनकी मौत की खबर मिलने से परिवार स्तब्ध रह गया।
थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।