फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Board Exam: Will know about facilities in 290 examination centers

बोर्ड परीक्षा : 290 परीक्षा केंद्रों में सुविधाओं की लेंगे जानकारी

Sat, 20 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Will know about facilities in 290 examination centers
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में 290 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब अधिकारी इन केंद्रों का फिर से स्थलीय निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। डीआइओएस छात्र-छात्राओं के लिए बने केंद्रों की स्वयं जांच करने जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद वेबसाइट पर केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। परीक्षा के लिए कुल 290 केंद्र बनाए गए हैं। जहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल एक लाख 95 हजार 896 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के एक लाख 41 हजार 037 व इंटरमीडिएट के 91 हजार 759 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्र बनाने से पहले सभी स्कूलों की तरफ से सीसीटीवी, वायस रिकार्डर, डीबीआर की क्षमता, प्रश्न पत्र रखने की जगह से लेकर छात्रों के बैठने आदि की सुविधाएं अपलोड की गई थीं। इन सुविधाओं को अधिकारी जांच करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी, वायस रिकार्डर, डीबीआर की क्षमता व प्रश्नपत्र रखने की जगह से लेकर छात्रों के बैठने तक की व्यवस्था का मौके पर जांच की जाएगी। ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो और परीक्षा सकुशल कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed