फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Block wise Nodal Officer deputed to maintain social distancing rule

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी

Thu, 16 Apr 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Block wise Nodal Officer deputed to maintain social distancing rule
वेस्ली इंटर कालेज में सब्जी खरिदारी के दौरान सामाजिक दूरी की अनदेखी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लॉक डाउन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इसके बाद भी बैंकों, राशन की दुकानों, दवा और सब्जी की दुकानों पर उमड़ने वाली भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को ठीक तरीके से लागू कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उजागर किया था। इस पर डीएम ने अब ब्लॉकवार नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी है। अधिकारी बैंकों पर एसडीएम और सीओ की मदद से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाएंगे। बाजारों में स्थानीय संसाधनों के साथ सोशल डिस्टेंस मेंटेन कराने के लिए उपाय तलाशेंगे। यदि कुछ अच्छे उपाय सामने आते हैं तो उससे जिला प्रशासन को भी शेयर करेंगे।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित मुबारकपुर के चक सिकटी में लोगों को कैश उपलब्ध कराने के लिए कोआपरेटिव बैंक के चलित एटीएम को तैनात किया गया है। गांव के पूरी तरीके से सील होने के कारण यहां के लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। पूरे जनपद में 109 ऐसी बैंक शाखाओं को चिह्नित किया गया है, जहां उपभोक्ताओं की भीड़ सबसे ज्यादा होती है। यहां पर भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए ब्लॉक पर तैनात नोडल अधिकारी कार्य करेंगे। इसके साथ ही एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि बैंकों तथा ऐसे प्रमुख दवा और किराना बाजारों में जहां लोगों की भीड़ ज्यादा होती है वहां पर पुलिस तैनात की जाए। यदि जवानों की संख्या कम पड़ती है तो सीमा पर लगाए गए पुलिसकर्मियों में कुछ को बुला करके इसका समायोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed