फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Block Development Officer arrived in Devhatta village to investigate

देवहट्टा गांव में जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी

Fri, 24 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Block Development Officer arrived in Devhatta village to investigate
अहरौला। देवहट्टा गांव में मनरेगा मजदूरों ने प्रधान, जेई व सेक्रेटरी पर मजदूरी हड़पने का आरोप लगाते हुए बीते बुधवार को खंड विकास अधिकारी अहरौला को शिकायती पत्र सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी टीम के साथ जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी आजम अली ने बताया कि जांच में तीन बिंदु निकल के आए हैं। तीनों पर सेक्रेटरी, प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक को हल निकालने के लिए कहा गया है। वहीं विकास खंड के एपीओ विभूति सिंह ने बताया कि गांव में चार माह पूर्व एक इंटरलॉकिंग का काम कराया गया है। जिसका भुगतान प्रधान ने मजदूरों को नहीं दिया है। उसका भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ मजदूरों से बिना जॉब कार्ड के काम कराया गया। इसके कारण मास्टर रोल ही नहीं तैयार हो सका। जबकि मजदूरों का आरोप है उनके पास जॉब कार्ड है जो ग्राम प्रधान ने अपने पास रखा है। उसी से भुगतान को निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed