फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJYM District President Lalganj trapped in indiscipline

Azamgarh News: अनुशासन हीनता में फंसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष लालगंज

Fri, 15 Mar 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJYM District President Lalganj trapped in indiscipline
आजमगढ़। भाजयुमो लालगंज जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी यो अनुशासनहीनता में लिप्त पाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व से उनको बर्खास्त किए जाने की संस्तुति की है। अब शीर्ष नेतृत्व उनकी इस संस्तुति पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपनी जिला कमेटी की घोषणा कर दिया था। जिसके लिए उन्होंने न तो प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा और न ही मुझसे सहमति ली थी। फेसबुक पर वायरल उनकी लिस्ट में सिर्फ अतरौलिया विधानसभा के 14 लोगों को रखा गया तथा 30 में से 13 पदाधिकारी सिर्फ एक ही जाति से बनाएं गए। लिस्ट में जातिगत समीकरण का ध्यान नहीं दिया गया। वहीं बिना अनुमति के ही कई मेहनती कार्यकर्ताओं को असंवैधानिक तरीके से बाहर कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज द्वारा आधिकारिक ग्रुप में इसका खंडन किया गया कि लिस्ट मान्य नहीं है। इसके बाद भी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुशासन हीनता कर इसे ही मान्य लिस्ट बताते रहे। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष सहित जिले की कोर कमेटी ने इनको पद से बर्खास्त करने की संस्तुति कर प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो को पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed