फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP's two-day district level training camp begins

Azamgarh News: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Tue, 26 May 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP's two-day district level training camp begins
भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं की वैचारिक, राजनीतिक एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सोमवार को हरबंशपुर स्थित एक कॉलेज में किया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने संगठनात्मक प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी। कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संगठन की रीति-नीति, भाजपा की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका, तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक कौशल एवं प्रभावी कार्यशैली जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11 सत्रों में होगा, जो 26 मई को संपन्न होगा। कार्यकर्ताओं ने पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने के साथ ‘सरल एप’ पर डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम भी पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, अशोक सिंह, हरिचरण कुशवाहा ,संतोष सिंह, शिवनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, श्रीकृष्ण पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed