फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers pay tribute to Dr. Syama Prasad Mookerjee

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

Wed, 23 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP workers pay tribute to Dr. Syama Prasad Mookerjee
अहरौला के पखनपुर भाजपा कार्यालय पर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बुधवार को जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस क्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में पौधा लगाकर डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, कार्यक्रम संयोजक हरिवंश मिश्रा, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, प्रबंधक सुमित अग्रवाल, निवर्तमान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता आदि ने पौधरोपण कर श्यामा प्रसाद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। ध्रुव सिंह ने कहा कि आज ही के दिन श्यामा प्रसाद जी ने कश्मीर में अपना बलिदान दिया था। स्व. मुखर्जी देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान के सख्त खिलाफ थे। उनका कहना था कि एक देश में एक कानून होना चाहिए। इस स्वप्न को पूरा करने का काम मां भारती के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। कार्यक्रम को सच्चिदानंद सिंह ने भी संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक हरिवंश मिश्र ने सभी का आभार प्रकट किया। पौधरोपण का कार्यक्रम सात जुलाई 2021 तक प्रत्येक बूथों पर चलेगा। इस दौरान दस पौधे लगाए जाएंगे। आज पहले दिन 430 बूथों पर दस-दस पौधे लगाए गए। इस मौके पर राजेश सिंह महुआरी, दिवाकर सिंह, पंकज सिंह कौशिक, डॉ. पूनम सिंह, जूही श्रीवास्तव, विभा बर्नवाल, महेंद्र मौर्या, मयंक गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed