फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers are taking every section along and doing development: Sahajanand

भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ग को साथ लेकर कर रहे विकास : सहजानंद

Tue, 10 Mar 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP workers are taking every section along and doing development: Sahajanand
14 : होली मिलन समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटते भाजपा कार्यकर्ता।
आजमगढ़। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद का जन्मदिन और होली मिलन समारोह रविवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेलइसा स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित किया गया। सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सहजानंद राय के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर की गई। साथ ही होली के पावन पर्व की खुशियां साझा करते हुए सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, अमित तिवारी और संगीता तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार सिंह ने कहा कि होली मिलन का यह पावन अवसर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में होली के रंगों के साथ जन्मदिन की खुशियां भी देखने को मिलीं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद संगीता आजाद, जयप्रकाश निषाद, संतोष सिंह, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed