फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP-SP workers clashed in Maharajganj, scuffle

Azamgarh News: महराजगंज में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, हाथापाई

Thu, 11 May 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP-SP workers clashed in Maharajganj, scuffle
निकाय चुनाव को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के निकाय क्षेत्रों में सुबह से ही गहमा-गहमी रही। जगह-जगह राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होती रही। वहीं शाम लगभग चार बजे महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक के बाद मारपीट भी हो गई। जिसमें 12 से अधिक लोग चोटिल हुए। सूचना पर कई थानों की फोर्स ने पहुंच कर मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को हटाया। जिले में तीन नगर पालिका परिषद व 13 नगर पंचायतों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू हुआ। सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं में किसी न किसी बात को लेकर विवाद व हंगामे का माहौल दिखता रहा। जिला मुख्यालय पर वेस्ली इंटर कालेज पर बने पोलिंग बूथ पर कुछ प्रत्याशियों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने एक एसआई पर मतदान को प्रभावित करने व भाजपा अभिकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। शाम चार बजे के लगभग नगर पंचायत महराजगंज क्षेत्र में सपा व भाजपा प्रत्याशियों के बीच विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। जानकारी पर कई थानों की फोर्स के साथ ही एएसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित व एडीएम वित्त-राजस्व आजाद भगत सिंह मौके पर पहुंचे। फोर्स ने यहां भी हलका बल प्रयोग कर व नेताओं को समझा-बुझा कर माहौल शांत कराया। एएसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित ने मारपीट की घटना में किसी के भी घायल होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है, यदि इसमें किसी भी तरह की वैधानिक कार्रवाई बनती है तो निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed