फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP reached the top due to organization and conflicts: Dhruv

संगठन और संघर्षों से शीर्ष पर पहुंची बीजेपी : ध्रुव

Thu, 29 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP reached the top due to organization and conflicts: Dhruv
मेंहनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते जिला ध्यक्ष ध्रुव सिंह। - फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर। कस्बे के पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को भाजपा मेंहनगर मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने श्याम प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ध्रुव सिंह कहा कि भाजपा का इतिहास शुरुआती दिनों से ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ ही एकता और समानता के सिद्धांत का प्रतिपादक रहा है। पार्टी की नीतियां और इसके सिद्धांत हमेशा से ही राष्ट्रीयता से ओतप्रोत रहे हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सबसे पहले जम्मू कश्मीर को देश का हिस्सा बनाने के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 35ए और 370 को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण विहारी सिंह ने की। जिला संयोजक रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, ऋषि कांत दुबे, माहेश्वरी कांत पांडेय आदि रहे। संचालन महामंत्री अनुराग पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed