फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP reached second and BSP third in nine seats

UP Election Result: आजमगढ़ में सपा ने बनाया जीत का रिकार्ड, भाजपा से ज्यादा बसपा को हुआ नुकसान

Fri, 11 Mar 2022 04:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 04:29 PM IST
सार

आजमगढ़ को बीते कई चुनावों से समाजवाद का गढ़ कहा जाता है। विधान सभा चुनाव रहा हो अथवा लोकसभा चुनाव। आजमगढ़ की 10 विधानसभा और लोकसभा की दो सीटें सपा व बसपा के बीच ही घूमती रही हैं।

विज्ञापन
BJP reached second and BSP third in nine seats
आजमगढ़ में जश्न मनाते सपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 2017 के विधानसभा चुनाव तक आजमगढ़ सपा और बसपा का गढ़ कहा जाता था लेकिन इस बार सभी दस सीटों पर पर सपा ने जीत दर्ज करा कर पिछले रिकार्डों को तोड़ दिया। अब यह जिला पूरी तरह से सपा के गढ़ के रूप में उभर कर सामने आया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा नौ सीटों पर दूसरे तो बसपा तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


जिले को बीते कई चुनावों से समाजवाद का गढ़ कहा जाता है। विधान सभा चुनाव रहा हो अथवा लोकसभा चुनाव। आजमगढ़ की दस विधानसभा और लोकसभा की दो सीटें सपा व बसपा के बीच ही घूमती रही हैं। इक्का-दुक्का बार कहीं भाजपा को जीत का स्वाद चखने को मिला है।
विज्ञापन


देश व प्रदेश की राजनीति में आजमगढ़ सपा व बसपा के गढ़ के रुप में जानी जाती रही है लेकिन 2022 के चुनाव ने आजमगढ़ को सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के गढ़ के रुप में चिह्नित कर दिया है। जिले के सभी दसों विधान सभा सीटों पर इस बार समाजवादी पार्टी का परचम लहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में सबसे बुरा हाल बसपा का

आजमगढ़ सदर सीट से दुर्गा प्रसाद यादव, अतरौलिया से डॉ. संग्राम यादव, गोपालपुर से नफीस अहमद, निजामाबाद से आलमबदी आजमी, सगड़ी से डॉ. एचएन पटेल, लालगंज से बेचई सरोज, मेंहनगर से पूजा सरोज, फूलपुर पवई से रमाकांत यादव, मुबारकपुर से अखिलेश यादव, दीदारगंज से कमलाकांत राजभर ने जीत दर्ज की है।

सबसे बुरा हाल तो आजमगढ़ में बसपा का हुुआ है। कभी जिले के इस विधानसभा सीट पर पहले या दूसरे स्थान पर रहने वाली बसपा इस बार सभी सीटों पर तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं ओवैसी की एआईएमआईएम मुबारकपुर विस सीट पर दूसरे स्थान पर पहुंच कर अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज कराई है। भा

भारतीय जनता पार्टी ने जिले में इस बार भले ही किसी भी सीट पर जीत नहीं दर्ज किया लेकिन मुबारकपुर को छोड़ शेष सभी नौ सीटों पर इस पार्टी के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। आजमगढ़ सदर सीट से अखिलेश मिश्रा व अतरौलिया से भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह ने तो सपा के विजेता उम्मीदवारों दुर्गा प्रसाद यादव व डॉ. संग्राम यादव को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया।

2022 के विस चुनाव ने आजमगढ़ को पूरी तरह से जहां सपा का गढ़ साबित कर दिया है तो वहीं बसपा के स्थान पर भाजपा को नंबर दो पार्टी बना दिया है। बसपा इस बार पूरी तरह से फिसड्डी साबित होते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी की बात की जाए तो किसी भी सीट पर वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed