फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP MP dinesh lal yadav Nirhua again raised voice for forming Ahir Regiment

Azamgarh: निरहुआ ने फिर उठाई अहीर रेजिमेंट बनाने की आवाज, बोले- गृहमंत्री और रक्षामंत्री से हो चुकी है बात

Fri, 28 Oct 2022 07:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

भारतीय सेना में जैसे गोरखा रेजिमेंट है, राजपूताना राइफल्स है ठीक वैसे ही अहीर रेजिमेंट बनाने की बात हो रही है। आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
BJP MP dinesh lal yadav Nirhua again raised voice for forming Ahir Regiment
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक बार फिर से भारतीय थल सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद जब दिल्ली गए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से इस संबंध में बात की। निरहुआ ने कहा कि अहीर रेजिमेंट यादवों का हक है और इसका गठन होना भी चाहिए। इसके लिए वह हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। चुनाव जीतने बाद उन्होंने इस दिशा में प्रयास तेज कर दिया है।

विज्ञापन


दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग काफी दिनों से चल रही है। वह इसके लिए लोकसभा में प्रश्न भी कर चुके हैं। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि लॉटरी सिस्टम के कारण उनका नंबर नहीं आया। इसलिए वह इस मुद्दे को नहीं उठा सके। मीडिया से बातचीत में आजमगढ़ सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में जब भी लोकसभा में मौका मिलेगा वह इस पर सवाल जरूर करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अहिर रेजिमेंट के संबंध में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री से बात हुई। उन्होंने बताया कि रेजिमेंट बनाने का कार्य सेना करती है। अभी उनके द्वारा नई रेजिमेंट नहीं बनाई जा रही है। लेकिन हम लोग इस पर बात करेंगे। लोकसभा उपचुनाव के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अहीर रेजिमेंट का मुद्दा उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed