फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP MLA accused of taking possession of house

भाजपा विधायक पर मकान कब्जाने का आरोप

Wed, 06 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA accused of taking possession of house
अंबारी में इसी मकान पर विधायक पर कब्जे का आरोप लगा है। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रदेश में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के जिले में एकमात्र विधायक पर एक व्यक्ति ने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पहले थाने पर शिकायत की, जहां सुनवाई न होने पर वह बुधवार को डीएम के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार का है। डीएम ने मामले में कमेटी बना जांच कराने के आदेश दिए हैं। वहीं विधायक ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव निवासी जियालाल केवट पुत्र स्व. देवीदीन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी पत्नी शोभावती के नाम से 26 नवंबर 1992 को अंबारी बाजार में देवतादीन पुत्र गनपत निवासी भटपुरवा परगना माहुल से उसकी जमीन का बैनामा कराया था। उक्त जमीन पर उसने एक गैलरी व कमरा बनवा कर ताला बंद किया हुआ था, जहां कुछ सामान आदि भी रखे थे। परिवार के लोग अक्सर ही वहां जाकर मकान की देख-रेख करने के साथ ही साफसफाई आदि भी करते रहते थे। इस जमीन के मामले में एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में शोभावती बनाम नंद किशोर चल रहा था। इसमें 31 मई 2006 को शोभावती के पक्ष में सुलहनामा के माध्यम से डिग्री हुई। बीते 29 अप्रैल को उसकी पत्नी शोभावती व बहु मंजू उक्त मकान पर साफ-सफाई के लिए पहुंची तो ताला टूटा देखा। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अरूण यादव अपने सहयोगियों सतीश यादव और बखेड़ा यादव समेत अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। इन लोगों ने घर में रखा सारा सामान बाहर फेंक दिया और मकान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

सूचना तत्काल थाने पर भी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीआईजी को फोन किया तो उन्होंने 100 नंबर पर फोन करने को कहा। वहीं भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि विधायक व उनके लोगों द्वारा अब जानमाल की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में न्याय की गुहार लगाते हुए विधायक समेत उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर मकान कब्जा करने की शिकायत सामने आई है। एसडीएम और सीओ की कमेटी बना कर जांच सौंपी दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी, आजमगढ़।

मेरा उक्त मकान से कोई लेना देना नहीं है। मेरी छवि खराब करने के लिए कुछ स्थानीय सपा नेताओं के इशारे पर यह आरोप मुझ पर लागाए जा रहे है। मेरे सामने भी यह शिकायत आई थी। मैने अपने स्तर से पता किया तो आरोप लगाने वाला व्यक्ति जिससे जमीन का बैनामा लिया है वह जमीन उसकी थी ही नहीं, फिर इसकी कैसे हो सकती है। - अरुण कुमार यादव, विधायक, फूलपुर-पवई विधानसभा, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed