फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP Minority District President's vehicle attacked, case filed

Azamgarh News: भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष के वाहन पर हमला, मुकदमा दर्ज, रोजगार मेला में शामिल होने आए थे

Thu, 09 Feb 2023 07:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2023 07:44 AM IST
सार

अल्पसंख्यक कलयाण एवं वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी का मंगलवार को जिले में आगमन हुआ था। वे मुबारकपुर में आयोजित रोजगार मेला में शामिल होने के लिए आए थे। मंत्री के साथ भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इस्माइल फारूखी भी शामिल थे। वे मंत्री के वाहन में ही बैठे थे और उनका खुद का प्राइवेट वाहन काफीले में चल रहा था।

विज्ञापन
BJP Minority District President's vehicle attacked, case filed
UP Police SI ASI Exam 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के वाहन पर मंगलवार को शहर के सिधारी थाना अंतर्गत रजिस्ट्री आफिस के पास अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडा से मार कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाबत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिधारी थाने में तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कलयाण एवं वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी का मंगलवार को जिले में आगमन हुआ था। वे मुबारकपुर में आयोजित रोजगार मेला में शामिल होने के लिए आए थे। मंत्री के साथ भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इस्माइल फारूखी भी शामिल थे। वे मंत्री के वाहन में ही बैठे थे और उनका खुद का प्राइवेट वाहन काफीले में चल रहा था। सिधारी थाना अंतर्गत हाईिडल चौराहा रजिस्ट्री आफिस के पास कुछ लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के वाहन को रोक लिया और उस पर लाठी-डंडा से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन के कई शीशे इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाबत जिलाध्यक्ष इस्माइल फारूखी ने सिधारी थाने में कुछ नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। एसओ सिधारी रूपेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच पड़ताल व हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed