{"_id":"606cb3888ebc3e8ccc4c60e2","slug":"bjp-leaders-hoisted-the-party-flag-at-the-camp-office-azamgarh-news-vns583732440","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने कैंप कार्यालय पर फहराया पार्टी का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने कैंप कार्यालय पर फहराया पार्टी का झंडा
विज्ञापन
निजामाबाद (आजमगढ़)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल यानी मंगलवार को अपना 41वां स्थापना दिवस कैंप कार्यालय निजामाबाद में पार्टी का झंडा फहराकर मनाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का टीवी पर लाइव संबोधन सुने। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहराया।
भाजपा कैंप कार्यालय निजामाबाद में जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर व मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्ज्वलित कर किया।
नीलम सोनकर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि 41 वर्षों में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेंहनत की वजह से पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता लगनशील हैं। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने पार्टी के स्थापना दिवस पर ही जिला पंचायत के समर्थित प्रत्याशी की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नारायण सिंह, श्रीप्रकाश चौरसिया को सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय मंत्री अजय यादव, कार्यालय प्रभारी प्रवीण सिंह, जिला मंत्री संतोष गौड़, आईटी सेल के अमन श्रीवास्तव, शुवम चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा आफताब मिर्जा, समर प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष गगन कश्यप व जिलाजीत यादव सहित आदि उपस्थित थे।